एक ही दिन ३ बालिका के ऊपर बलात्कार करनेवाले गुरुङ गिरफ्तार
बागलुङ, ५ सितम्बर । एक ही दिन ३ बालिका के ऊपर दुष्कर्म करनेवाले ४३ वर्षीय नन्दमान गुरुङ को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बागलुङ पुलिस के अनुसार गुरुङ क्व्होलासोंथर गांवपालिका–३ बगुम निवासी हैं । पुलिस का कहना है कि गुरुङ ने एक ही दिन ११–११ वर्षी दो और ९ वर्षीय एक बालिका के ऊपर बलात्कार किया ।
पुलिस अनुसंधान से पता चला है कि गुरुङ ने गत भाद्र ६ गते तीनों बालिका को एक साथ घर में बुलाया था, उक्त घर में कोही भी नहीं रहते थे । वही उन्होंने ऐसी घिनौनी हरकत की है । पीडित बालिका के अनुसार इससे पहले भी गुरुङ ने उन लोगों के ऊपर ऐसी हरकत की थी, जब पीडित बालिका ने इस बात को अभिभाव को बताया, तब जाकर बात पुलिस तक पहुँच गई थी ।

