देश भर १०४१ नयां कोरोना संक्रमित पहचान में, ४०८ काठमांडू उपत्यका निवासी
काठमां८ू, ५ सितम्बर । पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार नेपाल में १०४१ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । इसमें से ४०८ व्यक्ति काठमांडं उपत्यका निवासी है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या द्वारा शनिबार आयोजित प्रेस ब्रिफिङ में दी जानकारी के अनुसार काठमांडू में ३२६, भक्तपुर में ४५ और ललितपुर ३७ नयां व्यक्ति में कोरोना पाया गया है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार पिछले २४ घंटों में देश भर १२४४३ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण की गई थी, उसमें से ३४९ महिला और ६९२ पुरुष में कोरोना संक्रमण पाया गया है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ४५२७७ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में १५६६ व्यक्ति डिश्चार्ज हो गए हैं । इस तरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या २७१२७ पहुँच गई है । अब देश भर १७८७० संक्रिय संक्रमित की संख्या है । इसमें से ८००४ होम आइसोलेशन में हैं और बांकी संस्थागत आइशोलेशन में ।

