Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेल्वे विभाग के हाकिम और प्रचण्ड के घरबेटी ऊपर भ्रष्टाचार आरोप, कारवाही की चेतावनी

 

काठमांडू, ६ सितम्बर । नेत्रविक्रम चन्द नेतृत्व में रहे भूमिगत समूह ने रेल्वे विभाग के महानिर्देशक बलराम मिश्र और नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल के घरेबेटी शारदाप्रसाद अधिकारी ऊपर भ्रष्टाचारी आरोप लगाते हुए कारवाही की चेतावनी दी है । समूह के प्रवक्ता खड्गप्रसाद विश्वकर्मा (प्रकाण्ड) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए उन लोगों के ऊपर कारवाही के लिए सरकार से मांग किया है ।
प्रकाण्ड का कहना है कि अगर सरकार कारवाही नहीं करेगी तो पार्टी उन लोगों को करावाही करेगी । विज्ञप्ति में कहा गया है कि काँकडभिट्टा–इनरुवा रेल्वे ठेक्का में विभाग के महानिर्देशक मिश्र ने अरबों का भ्रष्टाचार किया है और शैलुङ कन्ट्रक्सन कम्पनी के प्रमुख शारदा प्रसाद अधिकारी (प्रचण्ड के घरबेटी) किसानों को निर्धारित समय में खाद लाने में असफल हो गया है । कहा गया है कि करोडों रुपयों की कमिसन के चक्कर में निर्धारित समय में खाद नहीं आ पाया, जिसके चलते आज किसान रो रहे हैं ।
प्रकाण्ड ने यह भी कहा है कि वर्तमान सत्ताधारी पार्टी नेकपा और प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस दोनों पार्टीसंरक्षण ऐसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्रदान कर रही है, जिसके चलते देश चरम भ्रष्टाचार में डूबता जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *