Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जुनियर अध्यक्ष केदार का पहल यादगार, भुख से बिलखते दलितों को राहत

 
मनोज बनैता, सिरहा ५ सेप्टेम्बर । लकडाउन के चरम मार झेलरहे दलित समुदाय ने तब जाकर राहत की सांस ली जब वहाँ के अध्यक्ष ने सकारात्मक पहल कदमी दिखाया । दरअसल यह वास्तविकता है सिरहा के एक छोटे गाँवपालिका सखुवानन्कारकट्टी की जहाँ कुछ दिन से विपन्न दलित वर्ग मजदुरी ना पाकर मजबुरी मे जी रहा है । दो वक्त का रासन जुटाने को दरदर भटकने को मजबुर उन दलित समुदाय अब जाकर कुछ राहत महसुस करने लगी है ।
गाँवपालिका अध्यक्ष केदारनाथ यादव के लबिङ से प्रभावित एक संस्था ने उक्त गाउँपालिका को सहयोग करने का मन बना लिया है । खबर के मुताबिक चु जी ने कुल १२३४ दलित घरपरिवार को राहत स्वरूप खाद्यान्न वितरण की घोषणा की है । घोषणा के तुरन्त बाद शनिबार सुबह से उक्त संस्था ने वितरण कार्यक्रम को आगे बढाया है ।
गैरसरकारी संस्था चु अजी सखुवानन्कारकट्टी गाउँपालिका के कुल ५ वडा मे १२३४ घरपरिवार को राहत वितरण करने जा रहा है । शनिबार से शुरु हुवे ईस वितरण कार्यक्रम मे राहत स्वरूप जिरा मसिनो चावल २५ किलो, गहुँका आटा १० किलो, १ किलो चना, १ किलो मसुर दाल, १ लिटर तेल, १ किलो नुन, ६ पीस साबुन लगायत का सामान बाँटा गया है ।
चु जी संस्था सम्बद्ध दलित सरोकार मन्च कंचनपुर सप्तरी के सदस्य एवं सखुवानन्कारकट्टीका कोर्डिनेटर अजय कुमार राम के अनुसार लम्बे समय से चल रहे लाकडाउन ने गरीब दलित समुदाय के उपर बज्रपात किया है । दलितों के संवेदन शीलता को ध्यान मे रखते हुए ईस कार्यक्रम आयोजना किया गया है । सम्भवत सिरहा जिला का सबसे जुनियर अध्यक्ष यादव भले ही उम्र मे छोटे हो पर उनकी पहल और लगनशिलता का लोग लोहा मान रहे है । स्थानीयवासी अध्यक्ष यादव को सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद दे रहे है । वडा ५ का स्थानीय शिवराम रजक ने बताया कि ईस सम्वेदन्शिल घडी मे भुखे पेटको अन्न प्रदान करना सराहनीय कदम है । इसीतरह वडा ५ का तेतरी देवी राम राहत पाकर अपना खुशी जतायी है । दुर्गानन्द राम ने कहा कि अध्यक्ष यादवका यह कदम बतारही है कि वह अपने जनता के प्रति उतरदायी और संबेदनशील है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *