Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देखिए नासा द्वारा जारी की गई ब्रह्मांड की कुछ आश्चर्यजनक और अभूतपूर्व तस्वीरें

 

वाशिंगटन, आइएएनएस।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड की कुछ आश्चर्यजनक और अभूतपूर्व तस्वीरें जारी की हैं। इनमें आकाशगंगाएं, सुपरनोवा के अवशेष, तारे, प्लानेटरी नेबुलाज (ग्रहीय निहारिकाएं) शामिल हैं। इन्हें दुनिया के सबसे शक्तिशाली एक्स-रे दूरबीन ‘चंद्रा एक्स-रे ऑब्जर्वेटरी’ से खींचा गया है।
1999 में प्रक्षेपित की गई थी ऑब्जर्वेटरी

बता दें कि इस ऑब्जर्वेटरी (वेधशाला) को 23 जुलाई 1999 को नासा ने प्रक्षेपित किया था। इसका नामकरण भारतीय- अमेरिकी भौतिक विज्ञानी सुब्रमण्यम चंद्रशेखर के सम्मान में किया गया था, जो सफेद बौने तारों के लिए अधिकतम द्रव्यमान का निर्धारण करने के लिए जाने जाते हैं।
कब बनती है एक्स-रे

यह भी पढें   रास्वपा बागमती प्रदेश निर्वाचन स्थगित

यह वेधशाला विज्ञानियों को ब्रह्मांड में विभिन्न उच्च ऊर्जा वाले क्षेत्रों की एक्स-रे इमेज को खींचने में मदद करती है। कॉस्मिक व‌र्ल्ड (ब्रह्मांडीय दुनिया) में ये एक्स-रे तभी बनते हैं जब कोई पदार्थ लाखों डिग्री तक गर्म हो जाता है। इनका उत्सर्जन ब्लैक होल्स, न्यूट्रॉन स्टार और सुपरनोवा के अवशेषों से होता है।
चंद्रा से लिया गया डाटा

नासा द्वारा जारी प्रत्येक छवि (इमेज) में चंद्रा के साथ-साथ अन्य दूरबीनों से लिया गया एक्स-रे डाटा भी शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ब्रह्मांडीय दुनिया की इन सुंदर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा है ‘ विभिन्न प्रकार की आकाशगंगाओं में हमारे ब्रह्मांड का अवलोकन।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *