बारा जिला के स्थायी निवासी शैलून संचालक ठाकुर काठमांडू में मृत अवस्था में
काठमांडू, ७ सितम्बर । बारा जिला निजगढ स्थायी निवासी अशोक ठाकुर काठमांडू–१० स्थित बुद्धनगर में मृत पाए गए हैं । ३५ वर्षीय ठाकुर यहां रहकर शैलून संचालन कर रहे थे । लेकिन सोमबार वह अचानक मृत अवस्था में मिल गए हैं । वह न्यू मनकामना हेयर डे«सर शैलुन के संचालक हैं ।
स्थानीयबासी का कहना है कि सटर आधा खुला था और ठाकुर जमीन में लेटे हुए अवस्था में थे । उसके बाद पुलिस को खबर की गई । पुलिस का कहना है कि उनके मुह में थोड़ा–सा खून भी है । अभी तक कोई भी शंकास्पद अवस्था नहीं है । शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गया है । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।

