Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा स्याथी कमिटी बैठक भाद्र २६ गते

 

काठमांडू, ७ सितम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) की स्थायी कमिटी बैठक आगामी भाद्र २६ गते के लिए तय की गई है । प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली और दूसरे अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड बीच सोमबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न भेटवार्ता ने यह तिथि तय की है ।
प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा के अनुसार पार्टी महासचिव विष्णु पौडेल भी सहभागी बैठक ने यह निर्णय किया है । स्मरणीय हे, पार्टी की आन्तरिक राजनीतिक विषय और सरकार संचालन संबंधी कार्यशैली को लेकर लम्बे समय से नेकपा के भीतर नेताओं के बीच विवाद है । विवाद समाधान के लिए कई बार नेताओं की बैठक भी हो चुकी है । इससे पहले गत श्रावण १३ गते के लिए स्थायी कमिटी बैठक बुलाया गया था, लेकिन बाद में स्थगित की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *