नेपाल में कोरोना से मरनेवालों की संख्या ३०० पहुँच गई
काठमांडू, ७ सितम्बर । नेपाल में कोरोना से संक्रमित होकर मरनेवालों की संख्या ३०० पहुँच गई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने सोमबार कहा है कि पिछले २४ घंटों में कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की संख्या ११ है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में मरनेवालों की संख्या ३०० पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता प्रा.डा. जागेश्वर गौतम के अनुसार छिपली बार ४ महिला और ७ पुरुष की मृत्यु हुई है । इसतरह मरनेवाले मोरङ निवासी ७६ वर्षीय, सिरहा निवासी ८७ वर्षीय और ६२ वर्षीय, सर्लाही निवासी ३५ वर्षी, दोलखा निवासी ६९ वर्षीय, बाँके निवासी ५९ वर्षीय पुरुष हैं । इसीतरह काठमांडू निवासी ३७ वर्षीया, ८३ वर्षीया और ९० वर्षीया, कास्की निवासी ६३ वर्षीया महिला की भी मृत्यु हो हुई है ।

