काठमांडू में ३३६ के साथ देश भर ९७९ नयां संक्रमित पहचान में, १७३६ डिश्चार्ज
काठमांडू, ७ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में देशभर ९७९ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुआ है । इस अवधि में देशभर स्थित प्रयोगशाला में ९२१८ व्यक्तियों में कोरोना परीक्षण की गई थी । उसमें से ३३८ महिला और ६४१ पुरुष में कोरोना पाया गया है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय ने इस बात को सोमबार पुष्टी की है ।
मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों में से काठमांडू उपत्यका निवासी ३३६ व्यक्ति हैं । इसमें से काठमांडू निवासी २९३, ललितपुर निवासी २० और भक्तपुर निवासी १३ हैं । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल भर कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ४७२३६ पहुँच गई है । कूल संक्रमितों में से ३०६७७ डिश्चार्ज भी हो चुके हैं । पिछले २४ घंटों में इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की संख्या १७३६ है ।
पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार नयां संक्रमितों की संख्या और जिला इस प्रकार है–
काठमांडू २९३
मकवानपुर–७३
सुनसरी–६५
धनुषा–४४
बाँके–४२
सिराहा, बर्दिया और रुपन्देही में ४१–४१
मोरङका– ३९
कास्की–३०
काभ्रे–२८
ललितपुर–२०
सर्लाही–२०
सप्तरी, चितवन और सुर्खेत में १९–१९
गोरखा–१८
झापा और नवलपुर में १६–१६
लमजुङ–१५
भक्तपुर– १३
गुल्मी–८
कञ्चनपुर–७
पाँचथर और तनहुँ में ६–६
पाल्पा–५
महोत्तरी, दोलखा, सिन्धुपाल्चोक, दैलेख और कैलाली में ३–३
कपिलवस्तु, नवलपरासी और कालीकोट में २–२
उदयपुर, भोजपुर, सोलुखुम्बु, सिन्धुली, पर्वत, प्युठान, जाजरकोट, जुम्ला, बझाङ और बाजुरा में १–१

