अब कोष तथा लेखा नियन्त्रक कार्यालय से पेन्सन मिलेगी

८ सितम्बर, काठमांडू । अवकास पश्चात की भुक्तानी (पेन्सन) अब कोष तथा लेखा नियन्त्रक के कार्यालय से मिलेगी । महालेखा नियन्त्रक कार्यालय ने जानकारी दी कि इससे पहले सम्बन्धित कार्यालय से भुक्तानी हो रही थी । दूसरी व्यवस्था नहीं होने तक कोष तथा लेखा नियन्त्रक के कार्यालय से ही भुक्तानी होगी ।
अवकाश प्राप्त कर्मचारी (निजामती, जंगी, प्रहरी) को सरकार अवकाश प्रदान करती आ रही है । सम्बन्धित कार्यालय प्रमुख और लेखा प्रमुख से आवश्यक सम्पूर्ण कागजात प्रमाणित होने के बाद तथा कार्यालय के अनुरोध पश्चात प्राप्त पत्र के आधार पर सम्बन्धित व्यक्ति को भुक्तानी करने की व्यवस्था की गई है ।

