लायन्स क्लव के राष्ट्रीय महाधिवेशन जनकपुर मे शरु ।
२३,मार्च, कैलास दास, जनकपुर । लायन्स क्लव अन्तर्राष्ट्रीय जिला ३२५ ए २ का प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन शनिवार को जनकपुर मे प्रारम्भ हुआ है । क्लव के इन्टरनेशनल डाईरेक्टर सुनिल वाटामल्ला ने दिप प्रज्वलन कर महाधिवेशन का उद्घाटन किया ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि समेत रहे वाटामल्ला ने समाजिक कार्य मे अग्रसर होने के लिए सम्पूर्ण क्लव के सदस्यों को आग्रह किया है ।
उद्घाटन से पहले जनकपुर के जानकी मन्दिर से शान्ति पद यात्रा निकालकर नगर के विभिन्न क्षेत्रो का परिक्रमा करके जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ मे पहुँच कर महाधिवेशन को उद्घाटन किया था ।
महाधिवेशन मे प्रयवेक्षक और मतदाता सहित ५ सौ प्रतिनिधियों की सहभागिता है ।

