Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्वाचन में सहयोग के लिए चीन और जापान भी तैयार ।

 

election comission buildingकाठमांडू, १२ चैत । नेपाल में होने जा रहे दूसरे संविधानसभा का निर्वाचन में सहयोग करने के लिए चीन और जापान ने भी प्रतिवद्धता जतायी है । अन्तरिम चुनावी मन्त्रिपरिषद् के अध्यक्ष खीलराज रेग्मी के साथ कल रवीबार को  हुए बातचित में सम्बन्धित देशों के राजदूतों ने यह प्रतिवद्धता जनायी है ।
रेग्मी के प्रेस संयोजक राजेन्द्रप्रसाद पाण्डे के अनुसार उस बातचित के क्रम में चिनियाँ राजदूत वु चुन्ताई ने कहा है कि चुनाव में आवश्यक सहयोग के लिए चीन तैयार है । इसी तरह जापानी राजदूत कुनियो ताकाहासी ने इसी तरह की प्रतिवद्धता व्यक्त किया है । दोनों देशों का राजदूत का कहना है कि न्याय क्षेत्र में अनुभवी व्यक्ति सरकार के नेतृत्व कर रहे हैं, इसीलिए निश्पक्ष चुनाव समय में ही सम्भव है ।
समाचार स्रोत के अनुसार जापानी राजदूत ताकाहासी के साथ हुए बातचित के क्रम में मन्त्रिपरिषद के अध्यक्ष रेग्मी द्वारा विश्वास व्यक्त किया गया है कि भावी दिनों में दो देशों के सम्बन्ध और मजबूत होकर आगे बढेगा । ‘भावी निर्वाचन निश्पक्ष और निर्धारित समय में ही कराएंगे । और, शान्ति सुरक्षा, मानवअधिकार भी सरकार की प्राथमिकता में है’, रेग्मी ने विश्वास दिलाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com