Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘फगुआ फुर्रर दंग महोत्सव’ जोगिरा के साथ शुरु हुआ फागुन ।

 

hili1जनकपुर, २६, चैत्र, कैलाश दास । मिथिलाञ्चल सहित भारत और नेपाल के विभिन्न भागों मे होली का पर्व मनाना शुरु हो गया है । मैथिलाञ्चल की तो बात ही कुछ अलग है । श्रीपञ्चमी तिथि के दिन से ही मिथिलाञ्चल मे होली मनाया जाता है । और जैसे जैसे होली के दिन नजदिक आता है रंग और अबीर की नशा सब पर छा जाती है ।
ऐसा ही महोत्तरी जिला मे सोमवार को देखा गया ।  महोत्तरी के जलेश्वर मे सोमवार बहुभाषिक व्यङ्ग कवि गोष्ठी के साथ ही ‘फगुआ फुर्रर दंग महोत्सव’ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया है ।
नेपाल पत्रकार महासंघ महोत्तरी और मिथिला सांस्कृतिक विकास केन्द्र जलेश्वर के संयुक्त आयोजना मे हुआ इस महोत्सव मे व्यङ्गयात्मक कवि गोष्ठी के साथ ही फगुवा के जोगिरा से दर्शक झुम उठा था । होली सिडी क्यासेट मे नृत्य के साथ ही ब्याग्यात्मक कविता वाचन पर दर्शक झुम रहे थे ।

यह भी पढें   नहीं रहे गोरखापत्र दैनिक के पूर्व महाप्रबंधक वसन्त प्रकाश उपाध्याय

इस अवसर पर नेपाल संस्कृत विश्व विद्यालय के सेवा आयोग के सदस्य सचिव तारा कान्त झा ने मिथिला सांस्कृतिक पर्व का जनजन मे प्रचार प्रसार पर जोड दिया था । उन्होने कहा जोगिरा वर्तमान मे बच्चे भुल रहे हैं इस संस्कृति को उजागर रखने से आगे आने वाले पिढी को भी सिख मिलेगा ।hili2
होली महोत्सव पर नेपाली काँग्रेस का नेता महेन्द्र कुमार मिश्र, घनश्याम भगत, नागेन्द्र कर्ण, प्रभु बलराम, लोकेश सिंह, हरि नारायण पाण्डेय, देवचन्द्र दास, राजेश्वर ठाकुर, श्रीकान्त झा, राकेश प्रसाद चौधरी, अमर कान्त अमर, कैलाश दास सहित के कई कवियों ने कविता वाचन किया था ।
धीरेन्द्र राय, सुदीप झा होरैया गीत गाये थे । महोत्सव मे प्रमुख जिल्ला अधिकारी विष्णु बहादुर थापा, स्थानीय विकास अधिकारी तीर्थ राज भट्टराई, प्रहरी उपरीक्षक पवन प्रसाद खरेल, सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक कुमार न्यौपाने, काँग्रेस के नेता बजरंग नेपाली, तमलोपा के सुरेश पाण्डे, नेपाल पत्रकार महासंघ महोत्तरी के अध्यक्ष हरि प्रसाद मण्डल सहित का व्यक्तियों ने शुभकामना आदान प्रदान किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com