Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने छाती पर बैठकर अपने फूफा का सिर काटा था

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। कभी एक दूसरे को धमकी देने वाले दोनों नेता जब कुछ साल पहले मिले तो उनके बीच काफी गर्मजोशी से बातचीत भी हुई। अमेरिका राष्ट्रपति ने दावा किया है कि किम जोंग उन ने उन्हें फूफा की हत्या का खौफनाक किस्सा भी सुनाया था। तानाशाह ने उन्हें बताया था कि किस तरह उन्होंने फूफा के क्षत-विक्षत शव को अधिकारियों के सामने पेश किया था।

यह भी पढें   प्रचण्ड से मिलने पहुँचे नेकपा के असंतुष्ट प्रदेश सभा सदस्य

यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लिखी गई नई किताब में किया गया है। इसमें कहा गया है कि 2013 में फूफा की हत्या का आदेश देने के बाद किम जोंग उन ने सिर को दरबार में पेश किया। राजद्रोह और भ्रष्टाचार के आरोप में किम जोंग उन ने फूफा जेंग सोंग थाएक को खौफनाक मौत दी थी। जेंग सोंग उत्तर कोरिया में बेहद शक्तिशाली नेता थे।

किताब के लेखक वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार बोब वुडवार्ड ने अपनी नई किताब ‘Rage’ में लिखा है कि ट्रंप ने कहा, ”किम मुझे हर चीज बताता है। उसने मुझे हर बात बताई। उसने अपने फूफा की हत्या की और कदमों में उसका शरीर रख दिया। और फिर छाती पर बैठकर सिर काट दिया गया।”

यह भी पढें   नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की हुंकार : डॉ.शिवांशु कुमार तिवारी

नॉर्थ कोरिया ने कभी भी आधिकारिक रूप से यह नहीं बताया कि जेंग को किस तरह मारा गया। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एंटी-एयरक्राफ्ट गन से उन्हें उड़ा दिया गया था। जेंग की मौत के बाद उन्हें दो विश्वासपात्र सलाहकारों को भी मौत के घाट उतार दिया गया था।

2013 में मौत से पहले जेंग को किम जोंग उन के बाद दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता था, लेकिन वह देश में कुछ रिफॉर्म करना चाहते थे। 2016 में न्यू यॉर्क टाइम्स ने लिखा था कि जेंग की मृत्यु के साथ नॉर्थ कोरिया के अधिक खुलने की आखिरी संभावना खत्म हो गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com