चलचित्र संपादक अनिल गौतम की दुर्घटना में मृत्यु
काठमांडू, १२ सितम्बर । नेपाली चलचित्र के संपादक अनिल गौतम की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गई है । घटना शुक्रबार रात १०ः४५ की है । गौतम बानेश्वर से कौशलटार स्थित अपने निवास आ रहे थे । यही क्रम में तीनकुने स्थित मुन्नी भैरव के पास गौतम सवार मोटरसाइकिल बा २९ प १४७९ को प्रदेश ३–०१–००३–४५६३ नम्बर की टिप्पर ने ठक्कर दी थी ।
दुर्घटना में गम्भीर घायल गौतम को बानेश्वर स्थित सिभिल अस्पताल पहुँचया गया था, लेकिन रात में ही उनका निधन हो गया है । टिप्पर चालक को पुलिस ने नियन्त्रण में ले लिया है । स्मरणीय है पिछले दिन प्राइम टेलिभिजन में आबद्ध गौतम ने चलचित्र विकास कंपनी लगायत विभिन्न जगहों में रहकर दर्जनों चलचित्र संपादन किया है ।

