मिर्चैया नगरपालिका में आन्दोलन, ‘भ्रष्टाचार बन्द करो’ नारा से गूंजा पालिका
मनोज बनैता, सिरहा, १२ सेप्टेम्बर ।
मिर्चैया नगरपालिका विरुद्ध विभिन्न राजनीतिक दल सम्मिलित गठित सर्वदलीय संयुक्त संघर्ष समिति ने शुक्रबार मिर्चैया मे प्रदर्शन किया है । नगरपालिका में व्यापक अनियमितता और भ्रष्टाचार हो रहा कहते हुवे स्थानीयबासीयों ने आन्दोलन किया । हजारों की संख्या में सहभागी प्रदर्शनकारियों ने मिर्चैया के विभिन्न भाग मे रैली प्रदर्शन किया है । मिर्चैया स्थित संस्था चोक से निकले रैली विभिन्न भाग का परिक्रमा करते हुवे कटारी चोक मे जाकर कोणसभा मे परिणत हुवा था । निषेधाज्ञा के कारण प्रहरी ने ज्यादा लम्बा समय तक कोणसभा नही करने दिया । मजबूरन उक्त सभा २० मिनेट मे ही समाप्त करना पडा । कोणसभा में वक्ताओं ने कहा कि ‘सार्वजनिक सम्पत्ति में अनियमितता और नगरपालिका अपनी सीमा पार कर ने के कारण लकडाउनके बीच मे सडक मे आना मजबुरी है ।’
नगरपालिका के मेयर श्रवण यादव पर भ्रष्टाचार मे लिप्त होकर नगरपालिकाका भविष्य अन्धकार मे लाने का प्रयास किए जाने का आरोप तत्कालीन राजपा के नगरध्यक्ष अंजय साह ने लगाया । उनके अनुसार खराब प्रवृत्ति के विरोध करने पर मेयर यादव विपक्षी को सताने का काम कर रहा है। नगरप्रमुख द्धारा पद का दुरुपयोग और गैर जिम्मेवार काम के कारण लोकतन्त्रका बद्नामी होने की बात राष्ट्रिय प्रजातन्त्र पार्टी का केन्द्रीय सदस्य रामप्रताप साह ने कहा है । मिर्चैया नगरपालिकाका मेयर यादव के निर्देशन मे नगरपालिका ने नियमित रुप से सार्वजनिक करनेवाले सूचना छुपाने की कोशिस होने का जिक्र कांग्रेस के नगर सभापति रमेश न्यौपाने ने किया है । संघर्ष समिति भाद्र २८ गते राघोपुर में सार्वजनिक सुनवाइ कार्यक्रम करने जारहा है और आश्विन २ गते आन्दोलन की समीक्षा और अगले कदम पर बातचीत करने जा रहा है ।


