१४५९ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, सबसे अधिक ६७६ काठमांडू उपत्यका में

काठमांडू, १५ सितम्बर । पिछले २४ घंटों की तथ्यांक अनुसार नेपाल में १४५९ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुआ है । इस अवधि में कूल १०३७५ व्यक्ति में कोरोना परीक्षण की गई थी । नयां संक्रमितों के साथ देश भर कूल संक्रमितों की संख्या ५६७८८ पहुँच गई है ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा मंगलबार जारी सूचना अनुसार १४५९ संक्रमितों में से काठमांडू उपत्यका निवासी ६७६ हैं । इसमें काठमांडू निवासी ५५५ भक्तपुर निवासी ८६, ललितपुर निवासी ३५ हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से ठीक होकर १०६२ व्यक्ति डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनवालों की कूल संख्या ४०६३८ पहुँच गई है । और देशभर १५७८९ संक्रिय संक्रमित हैं । संक्रिय संक्रमितों में से संस्थागत आइसोलेशन में ८१३९ हैं और बांकी होम आइशोलेशन में हैं ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित ११ व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या ३७१ पहुँच गई है ।

