Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घिसिङ को चिलिमे से हटानेवाले शाक्य को विद्युत प्राधिकरण में लाने की तैयारी

 

काठमांडू, १५ सितम्बर । नेपाल विद्युत प्राधिकरण से निवर्तमान कार्यकारी निर्देशक कुलमान घिसिङ को बिधाई हो चुकी है, अब उनको पुनः नियुक्ति मिलने की संभावना कम है । इधर प्राधिकरण और नेकपा के अन्दर चर्चा होने लगी है कि प्राधिकरण में हितेन्द्रदेव शाक्य कार्यकारी निर्देशक के रुप में नियुक्ति लेनेवाले हैं ।
वैसे तो सिर्फ शाक्य ही नहीं, भावी कार्यकारी के रुप में लेखनाथ कोइराला और हरराज न्यौपाने भी मुख्य दोवेदार हैं । कोइराला प्राधिकरण में अर्थ प्रमुख और न्यौपाने ग्राहक तथा वितरण सेवा प्रमुख हैं । इसके अलवा शेरसिंह भाट, शान्तिलक्ष्मी शाक्य, उत्तरकुमार श्रेष्ठ, छविराज पोखरेल, उमेशप्रसाद थानी, सुशील ज्ञावली, नवराज सिंह जैसे व्यक्तियों की चर्चा भी है । लेकिन कहा जाता है कि इन लोगों की संभावना अधिक कम है ।
नेकपा निकट एक स्रोत का कहना है कि नेपाल विद्युत प्राधिकरण इन्जिनियरिङ कंपनी के प्रबन्ध संचालक हितेन्द्रदेव शाक्य ही आगामी विद्युत प्राधिकारण के प्रमुख कार्यकारी निर्देशक होनेवाले हैं । शाक्य १२वे तह के कर्मचारी हैं । उन्ही शाक्य को प्राधिकरण में कार्यकारी प्रमुख बनाने के लिए लॉबिङ हो रहा है । कहा जाता है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली की पत्नी राधिका शाक्य मार्फत उन्होंने लॉबिङ शुरु किया है और नियुक्ति की संभावना भी अधिक है ।
स्मरणीय बात तो यह है कि शाक्य वही है, जिन्होंने कुलमान घिसिङ को चिलिमें जलविद्युत आयोजना प्रमुख से हटाने के लिए तत्कालीन ऊर्जा मन्त्री राधा ज्ञावली को सहयोग किया था । उस समय मन्त्री ज्ञावली ने घिसिङ को प्राधिकरण में लाकर शाक्य को मध्य भोटेकोशी जलविद्युत आयोजना में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी दी थी । बाद में तत्कालीन ऊर्जामन्त्री जनार्दन शर्मा कि पहल में घिसिङ को प्राधिकारण में कार्यकारी प्रमुख पद में नियुक्ति मिली थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed