Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में होने जा रहा विश्व नेपाली स्वास्थ्य सम्मेलन

 

१७ सितम्बर, काठमांडू । अमेरिका में शुक्रवार से दूसरा विश्व नेपाली स्वास्थ्य सम्मेलन प्रारम्भ होने जा रहा है । आयोजक के अनुसार ‘मिटिगेटिङ्ग पान्डेमिक थ्रो हेल्थ, रिसर्च, कोलाबोरेसन एन्ड एक्सन’ मूल नारा के साथ यह सम्मेलन होने जा रहा । सम्मेलन के प्रमुख अतिथि तथा वक्ता में नेपाल के स्वास्थ्य मन्त्री भानुभक्त ढकाल रहेंगे । अन्य वक्ता विश्व स्वास्थ्य संगठन और युनिसेफ का ग्लोबल, रिजनल तथा कन्ट्री डाईरेक्टर, एनआरएनए का प्रेसिडेन्ट एवं एनआरएनए स्वास्थ्य समिति का सभापति डा. संजिब सापकोटा हैं ।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन का आयोजन एनआरएनए आईसीसी, स्वास्थ्य समिति कर रही है । यह समिति विशेषतः संसार के ८० से अभिक देशों में अवस्थित नेपालियों के स्वास्थ्यप्रति जिज्ञासा तथा सम्बन्ध रखती है ।
आयोजक का कहना है कि अभी कोरोनावाइरस (कोभिड–१९ ) महामारी के सन्दर्भ में केन्द्रित होकर इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । सम्मेलन में डाक्टर, नर्स एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न विधा में रुचि राखने वाले नेपाली, विज्ञ, वैज्ञानिकों, अनुसन्धानकर्ताओं की सहभागी रहेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed