पर्सा में आश्विन १५ तक निषेधाज्ञा बढाई गई

१७ सितम्बर, पर्सा । पर्सा जिला के सदमुकाम में श्रावण १० गते निषेधाज्ञा को निरन्तरता देकर ६वीं वार आश्विन १५ तक बढाया गया है ।
जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा ने गुरुवार को एक सूचना जारी कर आश्विन १५ गते तक निषेधाज्ञा बढाने की बात सार्वजनिक किया है । पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी आस्मान तामांग की अध्यक्षता आज सुबह हुई बैठक में उक्त निर्णय की गई है । बताया गया है कि निषेधाज्ञा के समय कुछ सहज वातावरण रहेगा । पहले की तरह कडाई नहीं की जायेगी । निर्णय में सुरक्षा को अपनाते हुए सार्वजनिक सेवा प्रवाह करने की बात हुई है । सेवा लेने और देने वालों में लगभग दो मिटर की दूरी होनी चाहिए तथा मास्क का प्रयोग अनिवार्य रुप में होना चाहिए ।
प्रशासन ने जानकारी दी है कि सवारी साधन में सिर्फ ५० प्रतिशत यात्री को ५० प्रतिशत भाडा बढाकर सवारी में बिढाई जायेगी ।
इसी प्रकार सुबह ८ बजे तक दूकान खोलने का निश्चित समय पर अब कोई पाबन्दी नहीं रहेगी । परन्तु प्रशासन की चेतावनी है कि अन्य स्थान पर भीड भाड न करें । इसके साथ ही संक्रमण नहीं फैलने देने के लिए नो मास्क नो मूभ अभियान को बढाया जा रहा है ।

