लम्बी दूरी की बस सञ्चालन के लिए आज से टिकट बुकिंग शुरु

१७ सितम्बर, काठमांडू । गोङ्गबु स्थित नयाँ बसपार्क से कम्प्युटर प्रणाली के द्वारा लम्बे दूरी की बस ‘टिकट बुकिङ’ खोला गया है । विश्वव्यापी रुप में फैले नोवेल कोरोना भाइरस (कोभिड–१९) के कारण लगभग ६ महीने से लम्बे दूरी की सवारी साधन बन्द था । जिससे टीकट काउण्टर भी बन्द पडा था । अब बसपार्क भी प्रविधि क िसहायता से कम्प्युटर प्रणाली के माध्यम से ‘टिकट बुकिङ’ खोला है ।
कोभिड–१९ के कारण चैत १० गते से देशभर का सार्वजनिक यातायात बन्द था । सोमवार सरकार की मन्त्रीपरिषद् की बैठक ने आश्विन १ गते से सार्वजनिक यातायात खोलने का निर्णय लिया । उक्त निर्णय के पश्चात आज से कम्प्युटर प्रणाली द्वारा ‘टिकट बुकिङ’ खोला गया है । टिकट बुकिङ खोलने के साथ ही नया बसपार्क में टिकट लेने के लिए यात्री पहुंचने लगे हैं ।
नया बसपार्क सञ्चालन की जिम्मेदारी ल्होत्से बहुउद्देश्यीय प्रालि का अध्यक्ष दीपक कुँवर को सौंपा गया है । उन्होंने बताया कि बसपार्क के कर्मचारी, चालक, सहचालक तथा यात्रियों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए तथा सुरक्षित गणतव्य तक पहुंचाने के लिए कम्प्युटर प्रणाली को अपनाया गया है ।

