Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा महोत्तरी जिला में टेन्ट तथा त्रिपाल हस्तान्तरण

 


१९ सितम्बर, महोत्तरी । महोत्तरी जिला के मटिहानी नगरपालिका तथा जलेश्वर नगरपालिका में भारत सरकार के सहयोग तथा नेपाल भारत महिला मैत्री समाज काठमांडू के समन्वय में बाढ पीडितों को त्रिपाल तथा टेन्ट प्रदान किया गया है ।
आश्विन २ गते एक समारोह में नेपाल भारत महिला मैत्री समाज की अध्यक्ष एवं माननीय सांसद चन्दा चौधरी ने भी २५ टेन्ट, ५० त्रिपाल श्री राजकीय संस्कृत मा. वि. मटिहानी में नगर प्रमुख हरिप्रसाद मण्डल को हस्तान्तरण की थी ।
उस अवसर में अध्यक्ष एवं सांसद चन्दा चौधरी ने बताया कि नेपाल के विभिन्न जिला में बाढ तथा भूस्खलन से पीडित परिवारों को भारत सरकार के सहयोग में राहत स्वरुप टेन्ट तथा त्रिपाल वितरण किया गया है ।
मटिहानी नगरपालिका का प्रमुख हरिप्रसाद मण्डल के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में स्थानीय रामकुमार मण्डल,उपेन्द्र चौधरी, विजयकुमार साह, उमाशंकर साह, नागेन्द्रलाल कर्ण, और प्रा. हेमनाराएण कर्ण चारत सरकार के सहयोग की सराहना किया ।
मटिहानी नगरपालिका का मेयर हरिप्रसाद मण्डल ने बताया कि प्राप्त सामग्री अतिशीघ्र प्रभावितों में वितरण किया जाऐगा ।
इसी प्रकार कल ही एक कार्यक्रम में नेपाल भारत महिला मैत्री समाज ने जलेश्वर नगरपालिका को भी २५ टेन्ट तथा ५० त्रिपाल हस्तान्तरण किया है । जलेश्वर स्थित नगरपालिका के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मा. चन्दा चौधरी ने वहां के प्रमुख श्री रामाशंकर मिश्रा को उक्त टेन्ट तथा त्रिपाल हस्तान्तरण की है । उस कार्यक्रम में जिला सम्नवय समिति का सभापति श्री सुरेश प्रसाद सिंह, जलेश्वर नगरपालिका की उपमेयर मनचसन देवी, जिला अस्पताल महोत्त्री का अध्यक्ष श्री सुरेश पाण्डे इत्यादि व्यक्तित्व सहभागी थे । वक्ताओं का कहना था कि बाढ तथा अन्य प्राकृतिक आपदा में त्रिपाल तथा टेन्ट बहुत ही महत्व रखता है ।

यह भी पढें   सिक्किम में डा. कायस्थ लिखित पुस्तक विमोचन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *