आज के लिए तय नेकपा सचिवालय बैठक स्थगित
२१ सितम्बर, काठमांडू । सत्तारुढ दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) की सोमबार (आज) के लिए तय सचिवालय स्थगित हो गई है । सोमवार दोपहर के लिए बैठक बुलया गया था । स्थगित बैठक मंगलवार दोपहर १२.३० के लिए पुनः तय की गई है ।
पेरिसडाँडा में रविवार से शुरु बैठक में मन्त्रिमण्डल पुर्नगठन, संवैधानिक तथा राजनीतिक नियुक्ति, पार्टी एकता का बाँकी काम इत्यादि विषयों में चर्चा होने की कार्ययोजना बनी है । पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि मंगलवार की बैठक बालुवाटार में होगी ।

