Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पोखर में डूबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

२१ सितम्बर, काठमांडू । मोरङ में पोखर में डूबने से एक ही परिवार के ३ लोगों की मौत हो गई ।
ग्रामथान गाउँपालिका वडा नम्बर ४ बनसखण्डी की ३५ वर्षीया सीता अधिकारी, उसका दो बेटियां १४ वर्षीया पवित्र अधिकारी तथा १७ वर्षीया प्रितिका अधिकारी की मृत्यु हुई है ।
रुद्र कटुवाल के मछली की पोखर में उनलोगों की मृत्यु हुई है । उक्त पोखर का देख भाल में सीता का परिवार भी संलग्न था । मछली को चारा डालतने के लिए सीता अपनी बेटियों के साथ पोखर में गई थी । परन्तु शाम तक घर नहीं लौटने पर जब पोखर पर देखने गया तो तीनों की मौत हो गई थी ।
जिला प्रहरी कार्यालय मोरंग ने जानकारी दी कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही प्रहरी चौकी मोतिपुर तथा हरैचा से कार्यरत टोली घटनास्थल पर पहुंच गई है तथा अनुसन्धान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *