Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली भूभाग में‌ चीन द्वारा नौ भवन निर्मित, नेपाली नागरिक को वहाँ तक जाने पर प्रतिबंध

 

सुर्खेत

चीन द्वारा नेपाली भूमि अतिक्रमण कर भवन निर्माण वाले क्षेत्र में निरीक्षण करने के लिए नेपाली टोली भेजी गई है। हुम्ला के प्रमुख जिला अधिकारी (प्रजिअ) चिरञ्जीवी गिरी के नेतृत्व में शनिबार अनुगमन टोली नाम्खा गाउँपालिका-६, लिमी की ओर जाने की जानकारी सहायक प्रमुख जिला अधिकारी दत्तराज हमाल ने दी है ।

टोली में नेपाली सेना, सशस्त्र प्रहरी, नेपाल प्रहरी, राष्ट्रिय अनुसन्धान और गाउँपालिका के अध्यक्षशामिल हैं ।टोली स्थलगत अध्ययन के जाने की बात सहायक प्रजिअ हमाल ने कही है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 15 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

नेपाली भूमि लिमी के लाप्चा बगर में चीन ने नौ  भवन निर्माण किया है इस बात की जानकारी हुम्ला के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी दत्तराज हमाल ने दी है ।

कुछ दिन पहले ही स्थलगत अनुगमन कर के आए हमाल ने दो देश की सीमा से दो किलोमिटर भीतर नेपाली भूभाग में चीनी पक्ष ने अवैध भवन निर्माण होने की जानकारी दी है ।

नेपाली भूभाग में यह भवन क्यों बना है यह अब तक स्पष्ट नही हुआ है । हमाल का कहना है कि हम यह बात जानने के लिए वहाँ जाना चाहते थे पर हमें वहाँ तक नहीं जाने दिया गया । हम दूर से ही तसवीर खी‌ंच कर आ गए ।‌

यह भी पढें   नेता भीष्मराज आङ्देम्बे और सभामुख डीपी अर्याल बीच मुलाकात

भवन निर्माण वाली जगह से दो किलोमीटर आगे डाँडा में १२ नम्बर सीमास्तम्भ है पर उसके साथ वाला ११ नम्बर का सीमा स्तम्भ गायब है।

नाम्खा गाउँपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत धर्मराज न्यौपाने   ने कहा है कि  इससे पहले २०६६ साल में भी उसी जगह चीनी पक्ष ने तीन भवन निर्माण किया था जो विरोध के बाद रोका गया था । उनका कहना है कि हमें हमेशा वहाँ जाने से रोका जाता है । वहाँ के प्रहरी जाने नहीं देते ।

यह भी पढें   जब विपक्ष ने मुद्दों की जगह मीनू चुन लिया : डॉ नीलम महेंद्र 

वर्तमान में नया भवन बना कर उसके फिनिशिंग का काम हो रहा है ।  उनके अनुसार  क्षेत्र नेपाली भूभाग होने पर भी चीनी सुरक्षाकर्मी नेपाली को वहाँ नहीं जाने देते हैं ।  वहाँ चीनी सुरक्षााकर्मी की गाडी आती जाती रहती है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com