Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ी

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती न्यायिक हिरासत छह अक्तूबर तक बढ़ गई है। विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया की न्यायिक हिरासत को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है, जिस पर कल सुनवाई होगी। इससे पहले, 11 सितंबर को मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने रिया, शौविक और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

यह भी पढें   एफसीसी में शेख हसीना ने लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई, दिसंबर 2026 में बांग्लादेश लौटने का किया ऐलान

सुशांत सिंह मामले में ड्रग्स से जुड़े तारों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रिया चक्रवर्ती को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया था। इससे पहले, उनसे कई दौर की पूछताछ हुई थी। बता दें कि अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी करार दी जाती हैं, तो उन्हें 10 साल जेल में गुजारने पड़ सकते हैं।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com