संवैधानिक निकाय में पदपुर्ति करने के लिए नेकपा सचिवालय बैठक ने किया आग्रह
काठमांडू, २२ जुलाई । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) ने संवैधानिक निकायों में पदपुर्ति के लिए सरकार से आग्रह किया है । मंगलबार संपन्न सचिवालय बैठक ने प्रधानमन्त्री को ऐसा आग्रह किया है ।
नेकपा प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा कि परिषद् बैठक रखकर जल्द ही पदुपर्ति के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ना चाहिए, इसके लिए प्रधानमन्त्री को कहा गया है । इसीतरह पार्टी एकता और सांगठनिक एकता संबंधी काम पूरा करने के लिए भी पार्टी अध्यक्ष एवं महासचिव को १० दिनों का समयवधि दी गई है ।

