पिछले २४ घंटों में १३५६ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी
काठमांडू, २२ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में १३५६ नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पुष्टी हुआ है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की ओर से मंगलबार जारी सूचना अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ६६६३२ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय ने यह भी कहा है कि पिछले २४ घंटों में ८२३ व्यक्ति डिश्चार्ज हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या ४८०६१ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार अब देशभर १८१४२ संक्रिय संक्रमित हैं । इसीतरह पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित २ व्यक्ति की मृत्यु हुई है । नयां मृतकों के साथ मरनेवालों की कूल संख्या ४२९ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय द्वारा सार्वजनिक सूचना अनुसार पहचान में आए नयां संक्रमितों में ६४७ काठमांडू उपत्यका निवासी हैं । एसमें से काठमांडू निवासी ५११, ललितपुर निवासी ७३ और भक्तपुर निवासी ६३ व्यक्ति हैं ।

