Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आवास एवं विद्यालय पुननिर्माण के लिए भारत सरकार की ओर से १ अरब ५४ करोड सहयोग प्राप्त

 

काठमांडू, २४ सितम्बर । वि.सं. २०७२ की विनाशकारी भूकंप में क्षतिग्रस्त आवास एवं विद्यालय भवन पुनःनिर्माण के लिए भारत सरकार की ओर से नेपाल को भारतीय ९६ करोड (नेपाली १ अरब ५४) करोड रुपये सहयोग स्वरुप प्राप्त हुआ है । स्मरणीय है कि भूकंप के बाद भारत सरकार ने १५० मिलियन अमेरिकी डॉलर बारबर की सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की थी । प्राप्त रकम वही पूर्व प्रतिबद्धता के अनुसार है ।
भारतीय दूवतास के नियोग उप–प्रम्रुख नामग्य खम्पा ने उल्लेखित रकम बराबर की चेक अर्थ मन्त्रालय के सचिव शिशिर कुमार ढुंगाना को हस्तान्तरण किया । काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभी तक भारत ने अपनी प्रतिबद्धता अनुसार ७२ मिलियन अमेरिकी डॉलर बारबर की सहयोग राशि प्रदान किया है । विज्ञप्ति अनुसार अभी तक गोरखा और नुवाकोट जिला में स्थित ५० हजार निजी आवास पुननिर्माण के लिए प्रतिबद्धता हुई थी, उसमें अभी तक ९२ प्रतिशत कार्य सम्पन्न हो चुका है ।
इसीतरह भारत सरकार ने ५० मिलियन अमेरिकी डॉलर अनुदान सहायता अन्तर्गत ७० विद्यालय भवन और एक पुस्तकालय पुनर्मिाण के लिए भी सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त की है । उसमें से भारत सरकार ने विद्यालय पुननिर्माण के लिए आवश्यक ४.२ मिलियन अमेरिकी डलर बारबर की प्रथम किस्ता नेपाल सरकार को हस्तान्तरण कर चुका है । भूकंप के बाद जारी पुननिर्माण प्रयास में नेपाल सरकार एवं नेपाली जनता के लिए आवश्यक सहयोग के लिए भी भारत सरकार ने प्रतिबद्धता व्यक्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *