स्याङ्जा भू–स्खलन में मरनेवालों की संख्या ९ पहुँच गई
स्याङ्जा, २४ सितम्बर । स्याङ्जा जिला वालिङ नगरपालिका–१४ तमादी में आज सुबह हुए भू–स्खलन में मरनेवालों की संख्या ९ पहुँच गई है । इसीतरह कालिगण्डकी गांवपालिका–४ में भुए भू–स्खलन में १ व्यक्ति की मृत्यु हुई है ।
स्याङ्जा जिला के पुलिस प्रवक्ता एवं डीएपी राजेन्द्र अधिकारी के अनुसार तमादी में एक ही घर के ९ व्यक्तियों की मृत्यु पुष्टी हुई है और उक व्यक्ति को जीवित ही उद्धार की गई है । भू–स्खलन में ६० वर्षीया सानी नेपाली, ४८ वर्षीया माया नेपाली, २८ वर्षीया उमाकला नेपाली, ३० वर्षीय दीपक नेपाली, २१ वर्षीय कुलदीप नेपाली, १६ वर्षीया विनिता नेपाली, १४ वर्षीय विक्रम नेपाली और ९ वर्षीय विवश नेपाली का निधन हुआ है ।
इसीतरह उमा के घर में गई बहन माया नेपाली की भी मृत्यु हुई है । दीपक, कुलदीप, विक्रम और विवश माया के पुत्र हैं । घटना में घायल माया की १६ वर्षीया बेटी को उपचार के लिए पोखरा पहुुँचाया गया है ।

