Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘केदारनाथ’ का क्लाइमैक्स सुनकर सुशांत की आंखों में आसू आ गए थे

 

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस बीच उनके साथ काम कर चुके सेलेब्स अक्सर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। अब फिल्म केदारनाथ की राइटर कनिका ढिल्लन ने सुशांत को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। कनिका ने बताया कि ‘केदारनाथ’ का क्लाइमैक्स सुनकर सुशांत की आंखों में आसू आ गए थे।

यह भी पढें   बाढ़ और भूस्खलन से अवरुद्ध पृथ्वी और बीपी राजमार्ग एकतरफा खुले

कनिका ने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह ‘केदारनाथ’ के लिए ट्रेडमिल पर ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘आपके लिए मंसूर के किरदार को लिखना काफी खास था। आपने इसे पूरे समर्पण के साथ निभाया। जब मैंने आपको पहली बार ‘केदारनाथ’ के क्लाइमैक्स के बारे में बताया था तो आप रो पड़े थे।’

‘मंसूर का आखिरी सीन हमें दर्दभरी मुस्कान और दिल में भरपूर के साथ छोड़ गया। आपने हम सभी को रुला दिया। आपको याद करने का सबसे बेहतरीन तरीका एक आर्टिस्ट के तौर पर आपकी विरासत का जश्न मनाना है।’

यह भी पढें   दिशाहीन राजनीति, बढ़ता जन-असंतोष और लोकतंत्र के सामने भविष्य की चुनौतियाँ : बिमल सरार्फ

सोनू सूद से लड़की ने कोचिंग के लिए मांगी मदद, एक्टर ने दिया यह जवाब
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके किरदार का नाम मंसूर था। फिल्म में सुशांत के अपोजिट सारा अली खान नजर आई थीं जो उनकी डेब्यू फिल्म थी। केदारनाथ में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com