स्निफर डॉग 10 मिनट के भीतर कोरोना वायरस का पता लगा पाएंगे
कोरोना वायरस के लक्षण पता लगाने के लिए अब फिनलैंड के हेलसिंकी हवाई अड्डे (Helsinki Airport) पर स्निफर डॉग (Sniffer dogs) को तैनात किया है। खास बात यह है कि विशेष रूप से प्रशिक्षित स्निफर डॉग 10 मिनट के भीतर कोरोना वायरस का पता लगा पाएंगे। स्निफर डॉग मिना, को आने वाले यात्रियों में कोरोना पता लगाने के लिए विशेष रुप से प्रशिक्षित किया गया है।

