प्रेस काउन्सिल कार्यवाहक अध्यक्ष पद से से श्रेष्ठ ने दी राजीनामा
२५ सितम्बर, काठमांडू । प्रेस काउन्सिल नेपाल का कार्यवाहक अध्यक्ष किशोर श्रेष्ठ ने पद से राजीनामा दी है । श्रेष्ठ ने काउन्सिल के स्वायत्तता की रक्षा तथा निरन्तरता के निमित आज प्रेस काउन्सिल बोर्ड बैठक समक्ष राजीनामा पत्र प्रस्तुत किया है ।
३ वर्ष पहले तत्कालिन अध्यक्ष भवानीप्रसाद बराल के विरुद्ध सर्वोच्च अदालत में मा रिट पडने के बाद रिक्त पद में बोर्ड बैठक ने श्रेष्ठ को कार्यवाहक अध्यक्ष तोका था । २०६२ और ०६३ के आन्दोलन पश्चात प्रेस काउन्सिल के सदस्य के रुप में नियुक्त श्रेष्ठ को सरकार ने बार बार नियुक्त की थी ।

