मन्त्रीमण्डल फेर बदल की तैयारी में गण्डकी प्रदेश सरकार

२५ सितम्बर, काठमांडू । गण्डकी प्रदेश सरकार का मुख्यमन्त्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने बताया कि संघीय सरकार से पहले गण्डकी प्रदेश सरकार ने प्रदेश का मन्त्रिमण्डल परिवर्तन की तैयारी की थी । परन्तु नेकपा में आन्तरिक विवाद के कारण गण्डकी प्रदेश सरकार का मन्त्रीमण्डल फेरबदल का काम रोका गया ।
मुख्यमन्त्री गुरुङ ने बताया कि मन्त्रीमण्डल फेरबदल का काम अन्तिम चरण में पहुंच गया है । गुरुंग ने बताया कि हचुवा के आधार पर मन्त्रियों को हटाने या रखने से बेहतर उसके कार्य का मूल्यांकन कर जिम्मेदारी परिवर्तन करना होगा ।

