उद्योग वाणिज्य महासंघ को साधारणसभा करने के लिए गृह मन्त्रालय ने दी अनुमति
काठमांडू, २५ सितम्बर । गृह मन्त्रालय ने नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ को साधारणसभा करने के लिए अनुमति दी है । महासंघ ने यही मार्गशीर्ष ११ और १२ गते ५४वें साधारणसभा करने के लिए तिथि तय की है, उसको गृह मन्त्रालय ने सहमति दी है ।
स्मरणीय है, गत चैत्र महीना में ही महासंघ ने साधारणसभा के लिए तिथि तय किया था । लेकिन कोरोना महामारी के कारण स्थागित होता आया है । साधारणसभा ने महासंघ के लिए नयां नेतृत्व चयन करने की अपेक्षा है ।
गृह मन्त्रालय ने कहा है कि एक बार में २५ से कम व्यक्तियों की सहभागिता में सामाजिक दूरी कायम करते हुए स्वास्थ्य संबंधि मापदण्ड को पालना कर साधारणसभा किया जा सकता है । गृह के सहमति मिलते ही महासंघ की साधारणसभा निश्चित हो गया है ।
स्मरणीय बात तो यह भी है कि महासंघ की साधारणसभा संबंधी विषयों को लेकर महासंघ के भीतर भी विवाद होता आ रहा है । ५४वें महाधिवेशन के बाद वर्तमान वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर गोल्छा स्वतः अध्यक्ष हो जाएंगे और वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के लिए चुनाव करने की तैयारी है । वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मुख्य प्रतिस्पर्धि में चन्द्रप्रकाश ढकाल और किशोर प्रधान हैं ।

