अनशनरत डा. केसी की अवस्था गम्भीर

काठमांडू, २५ सितम्बर । स्वास्थ्य क्षेत्र को आम जनता को पक्ष में बनाने के लिए बारबार आमरण अनशन पर रहकर चर्चा में रहे डा. गोविन्द केसी पिछली बार पुनः अनशनपर हैं । डा. केसी बिगत १२ दिनों से १९वें अनशन पर हैं । उनकी अवस्था गम्भीर होती जा रही है ।
प्रधानमन्त्री एवं मन्त्रिपरिषद् कार्यालय को एक पत्र लिखते हुए सोलिडारिटी फर डा. केसी अलायन्स की ओर से एक विज्ञप्ति जा करते हुए डा. केसी की स्वास्थ्य अवस्था के प्रति चिन्ता व्यक्त किया गया है । अलायन्स की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार डा. केसी की स्वास्थ्य अवस्था गम्भीर होती जा रही है, लेकिन सरकार उनकी स्वास्थ्य अवस्था के प्रति गम्भीर नहीं है ।
अलयान्स प्रतिनिधि प्रितम सुवेदी द्वारा प्रधानमन्त्री एवं मन्त्रिपरिषद् कार्यालय को सम्बोधन करते हुए जारी विज्ञप्ति में लिखा है– ‘डा. गोविन्द केसी की जीवन रक्षा के संबंध में सम्मानीय प्रधानमन्त्री समक्ष हार्दिक अनुरोध किया जाता है ।’ सुवेदी ने यह भी कहा है कि डा. केसी की जीवन रक्षा के लिए अब शान्तिपूर्ण आन्दोलन की जरुरत हो चुका है ।

