कोरोना जोखिम कायम ही है, विद्यालय संचालन नहीं हो सकताः शिक्षा मन्त्री
काठमांडू, २६ सितम्बर । शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्री गिरिराजमणि पोखरेल ने कहा है कि कोरोना वायरस (कोभीड–१९) की जोखिम कायम ही है, इसीलिए वर्तमान परिस्थिति में विद्यालय संचालन नहीं हो सकता । शिक्षा पत्रकार समाज की ओर से शनिबार आयोतिज ‘वैकल्पिक सिकाई की कार्यान्वयन में सञ्चार माध्यम की भूमिका’ विषयक भर्जुअल विमर्श में शिक्षा मन्त्री पोखरेल ने कहा है कि तत्काल के लिए वैकल्पिक सिकाई प्रणाली को ही प्राथमिकता देनी चाहिए ।
मन्त्री पोखरेल ने कहा कि अगर शिक्षालयों में संक्रमण दिखाई दी तो उसको नियन्त्रण में कठिनाई होगी, इसीलिए तत्काल के लिए सूचना, संचार और प्रविधि प्रयोग और वैकल्पिक प्रणाली में ही जोर देना चाहिए । उन्होंने कहा कि शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों की संपर्क स्थापित करने के लिए सामुदायिक विद्यालय में निःशुल्क और निजी विद्यालयों में सहुलियत रुप में क्लोज युनिट ग्रुप (सियुजी) में आबद्ध बनाकर संचार सहजता बढ़ाई गई है । उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि कोभिड–१९ की जोखिम कम रहे कुछ जिलों में सामाजिक दूरी कायम करते हुए पठन–पाठन शुरु की गई है ।
कार्यक्रम में संचारविद् डा. निर्मलमणि अधिकारी, आसमान नेपाल के कार्यकारी निर्देशक नोवलकिशोर यादव, शिक्षा पत्रकार समाज के अध्यक्ष प्रकाश सिलवाल आदि व्यक्तियों ने अपने–अपने मन्तव्य व्यक्त दिया ।

