जनरल इन्सुरेन्स कम्पनी का आइपीओ बिक्री खुला
२७ सितम्बर, काठमांडू ।
जनरल इन्सुरेन्स कम्पनी का आइपीओ का बिक्री रविवार से खोला गया है । जनरल ने प्रतिकित्ता १०० रुपैया अंकित मूल्य में ३० लाख कित्ता आइपीओ बिक्री खोला है । जनरल द्वारा जारी किया गया कुल सेयर मध्ये १ लाख २० हजार कित्ता ( ४ प्रतिशत) सेयर कर्मचारी को मिलेगा । इसी प्रकार १ लाख ५० हजार कित्ता (५ प्रतिशत) म्युचुअल फण्ड के लिए अलग किया गया है ।
बाँकी २७ लाख ३० हजार कित्ता सेयर में सर्वसाधारण भी आवेदन दे सकते हैं । इस आईपीओ में आश्विन १४ गते तक आवेदन दिया जा सकता है । उक्त समय में अगर सभी आइपीओ बिक्री नहीं हो पाया तो २५ गते तक भरा जा सकता है ।
लगानीकर्ता न्यूनतम १० कित्ता से अधिकतम १० हजार कित्ता के लिए आवेदन दे सकते हैं । कम्पनी ३० करोड रुपैया बराबर का आइपीओ बेचने जा रहा है ।

