कारोना संक्रमण से बांके में एक कर्मचारी की मृत्यु
२७ सितम्बर, बाँके
कोरोना सङ्क्रणम से नेपालगञ्ज मेडिकल कलेज शिक्षण अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी की मृत्यु हुई है ।
जिला स्वास्थ्य कार्यालय बांके का कोरोना श्रोत व्यक्ति नरेश श्रेष्ठ ने जानकारी दी कि आज नेपालगञ्ज उपमहानगरपालिका–९ बाँकेगाउँ निवासी ४७ वर्षीय पुरुष का शिक्षण अस्पताल कोहलपुर में उपचार के क्रम में निधन हुआ है ।
उनके अनुसार मधुमेह का रोगी उक्त पुरुष का गत भाद्र २९ गते स्वाब लेकर कोरोना परीक्षण किया गया था और भाद्र ३१ गते उनमें कोरोना पुष्टि हुई थी । बांके में कोरोना संक्रमण से १३ लोगों की मौत हो गई है।

