Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे सप्तरी के प्रजातन्त्र सेनानी एवं पूर्व सांसद हरिप्रसाद राय

 

२८ सितम्बर, राजविराज । जनता समाजवादी पार्टी का नेता तथा पूर्व सांसद हरिप्रसाद राय का रविवार रात को उपचार के क्रम में निभन हो गया ।
पार्टी एकीकरण से पहले राष्ट्रीय जनता पार्टी के साथ आवद्ध नेता राय की मृत्यु ८५ वर्ष के उम्र में धरान स्थित वि. पि.कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में इलाज के क्रम में हुई है ।
नेता राय कांग्रेस का जिला सभापती की जिम्मेदारी सम्हाले थे और सांसद भी हुए थे । स्व. राय तत्कालीन मधेश आंदोलन के क्रम में महन्थ ठाकुर के नेतृत्व में गठित तराई मधेश लोकतान्त्रिक पार्टी के केन्द्रीय सदस्य भी थे । पिछले समय से राय मधेश और मधेशी के पक्ष में सक्रिय थे । वे नेपाली कांग्रेस के प्रजातान्त्रिक सेनानी भी रह चुके थे ।
प्रेस स्वतन्त्रता सेनानी रामनारायण देव के अनुसार २०१७ साल में प्रजातन्त्र के हत्या के बाद ने.का.का. नेता रामेश्वरप्रसाद सिंह के साथ राय भी भारत प्रवास में रहा था । देव ने बताया कि उनके साथ कांग्रेस के विभिन्न नेतागण खुशीलाल मण्डल, विरबल विराजी, राजेश्वर साह, गजेन्द्रनारायण सिंह भी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *