Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा.गोविन्द केसी के जीवन रक्षा के लिए आवासिय चिकित्सकों की मांग

 

२८ सितम्बर, काठमांडू । अनसनरत डा गोविन्द केसी की मांग प्रति सरकार की उदासिनता को देखकर चिकित्सा विज्ञान राष्ट्रिय प्रतिष्ठान (न्याम्स) और विपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान धरान का आवासीय चिकित्सकों ने असन्तुष्टि जताई है । वे लोग डा. केसी के अनशनप्रति समर्थन जताया है ।
अनसन का आज १५ वां दिन भी वार्ता की कोई पहल नहीं दिखने के बाद आवसीय चिकित्सकों ने एक विज्ञप्ति के द्वारा आपत्ति जताया है । अनशनरत डा. केसी की स्वास्थ्य अवस्था बिगडती जा रही है जिससे उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वार्ता नहीं होने पर कठोर कदम अपनाया जायेगा ।
त्रिवि शिक्षण अस्पताल में कार्यरत आवासीय चिकित्सकों ने कुछ दिन पहले से ही डा. केसी की मांग के समर्थन में काला पट्टी बांधकर सेवा दे रहे हैं । नेसनल डाक्टर्स एसोशियसन त्रिवि शिक्षण अस्पताल का अध्यक्ष डा. शुवास देवकोटा, रेसिडेन्ट एसोसिशयसन अफ न्याम्स का अध्यक्ष डा. प्रकाश भट्टराई और विपी प्रतिष्ठान का जुनियर रेसिडेन्ट वेलफेयर सोसाइटी का अध्यक्ष डा. राजेन्द्र घिमिरे द्धारा हस्ताक्षर की गई विज्ञप्ति में डा.केसी की मांग पूरी कर जीवन रक्षा के लिए सरकार को आग्रह किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com