काठमांडू उपत्यका में आज तक के ही सबसे अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित मिल गए
काठमांडू, २९ सितम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में १५१३ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है । देशभर रहे प्रयोगशाला में कूल १०८९२ परीक्षण में उल्लेखित परिणाम में नयां संक्रमित मिल गए हैं । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों की संख्या सबसे अधिक काठमांडू उपत्यका में हैं ।
सार्वजनिक सूचना अनुसार काठमांडू उपत्यका में पिछले २४ घंटों में ९३४ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया है, यह संख्या आज तक की दैनिक संख्या से सबसे अधिक है । मन्त्रालय के अनुसार पिछली बार काठमांडू में ७४७, भक्तपुर में ७३ और ललितपुर में ११४ नयां व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी हुआ है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या ७६२५८ पहुँच गई है । कूल संक्रिमितों में से कूल ४९१ व्यक्तियों की मृत्यु भी हो चुकी है ।
मन्त्रालय के प्रवक्ता डा. जागेश्वर गौतम ने यह भी कहा है कि कूल संक्रमितों में से ५५३७१ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो चुके हैं । पिछले २४ घंटों में इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की संख्या ७३१ है । अब देश भर कूल २०३९६ संक्रिय संक्रमित हैं ।

