तातोपानी नाका आश्वीन १९ गते से संचालन में लाने की तैयारी
सिन्धुपाल्चोक, २९ सितम्बर । नेपाल–चीन सीमा क्षेत्र में रहे सिन्धुपाल्चोक जिला स्थित तातोपानी नाका आश्वीन १९ गते से संचालन में लाने की तैयारी की है । आज मंगलबार सिन्धुपाल्चोक के प्रमुख जिला अधिकारी उमेशप्रसाद ढकाल नेतृत्व में रहे नेपाली टोली और चीन (ल्लासा) स्थित फरेन ऑफिस के डेपुटी डाइरेक्टर ली उलिन नेतृत्व में रहे चिनी टोली के बीच नवम्बर ५ से नाका संचालन के लिए सहमति बनी है ।
प्रमुख जिला अधिकारी ढकाल के अनुसार नवम्बर ४ तक सभी तैयारी पूरा कर नवम्बर ५ से सामानों की लोड–अनलोड शुरु किया जाएगा । उससे पहले नेपाली व्यवसायियों की ओर से आवश्यक मजदूरों की इन्तजाम करना होगा । कहा गया है कि यहां परिचालित सभी मजदूरों में ५–५ दिनों की अन्तराल में पीसीआर परीक्षण की व्यवस्था की गई है और स्वाथ्य सुरक्षा संबंधी अन्य मापदण्ड को भी फलो किया जाएगा ।

