Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करेगा इस्लामी एक्सप्रेस: रामदास आठवले

 


(हिमालिनी दिल्ली ब्यूरो डेस्क) रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया आठवले दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मिर्जा मेहताब के संपादन में प्रकाशित हिंदी उर्दू साप्ताहिक समाचारपत्र का विमोचन आज मीरदर्द मार्ग, नई दिल्ती स्थित प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने किया। दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दयानंद वत्स के अनुसार इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामदास आठवले ने कहा कि इस्लामी एक्सप्रेस राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करेगा और आम आदमी की समस्याओं को स्थान देगा। इस अवसर पर श्री आठवले ने मिर्जा मेहताब बेग.को उनके 68वें जन्मदिन की बधाई दी। शिक्षाविद् दयानंद वत्स ने मिर्जा मेहताब बेग को शाल ओढाकर एवं फूलमाला पहनाकर जन्मदिन की मुबारकबाद दी।
इस मौके पर क्षेत्रीय निगम पार्षद आले मोहम्मद इकबाल, प्रदेश महासचिव राजकुमार, लेखक पत्रकार एस.एस डोगरा, श्री हर्ष श्रीवास्तव सहित अनेकों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *