लोकसेवा आयोग ने निकाला लिखित परीक्षा का सूचना
३० सितम्बर, काठमांडू । लोकसेवा आयोग कोरोनावाइरस (कोभिड–१९) के कारण स्थगित परीक्षा पुनः संचालन करने का निर्णय किया है ।
जिसके अनुसार आयोग ने बुधवार एक सूचना जारी कर शाखा अधिकृत और नायव सुब्बा पद का लिखित परीक्षा की तालिका सार्वजनिक किया है ।
आयोग के सूचना अनुसार शाखा अधिकृत का बाँकी विभिन्न पत्र तथा विषय का परीक्षा कात्तिक १८ से २७ गते तक होगा । उसी प्रकार सुब्बा पद के द्धितीय और तृतीय पत्र का परीक्षा अग्रहण ७ से १२ गते तक होगा ।
इसी बीच आयोग ने सहसचिव पद का परीक्षा कार्यक्रम सार्वजनिक किया है और स्थानीय तह में सहायक महिला विकास निरीक्षक पद की अन्तर्वार्ता कार्यक्रम भी तय किया है ।
आयोग ने कोभिड –१९ के कारण गत चैत ११ गते से लिखित परीक्षा स्थगित किया था ।

