Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के राष्ट्रीय दिवस पर हांगकांग में दर्जनाें प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

 

हांगकांग, रायटर।

हांगकांग में दंगा निरोधी पुलिस ने गुरुवार को सरकार विरोधी मार्च निकालने की कोशिश कर रहे दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे लोगों को भी रोका। इस बीच हांगकांग की मुख्य कार्यकारी कैरी लैम ने अर्ध स्वायत्त क्षेत्र में फिर से शांति और स्थिरता कायम होने पर खुशी जाहिर की। लैम चीन के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं।

पुलिस ने डाउन टाउन इलाके में 50 से ज्यादा लोगों को बसों में चढ़ने से रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया। ये लोग कलाई पर विरोध की पट्टी बांधकर प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जा रहे थे। पुलिस दो युवाओं की भी तलाश कर रही है जिन्होंने सड़क पर पेट्रोल बम फोड़कर ट्रैफिक जाम करने की कोशिश की।

यह भी पढें   जानकी मंदिर में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित।

चीन के राष्ट्रीय दिवस पर प्रदर्शनकारी विरोध मार्च निकालना चाह रहे थे। ये लोग 30 जून को हांगकांग में चीन का सुरक्षा कानून लागू करने पर विरोध जताना और अगस्त में समुद्र से गिरफ्तार हांगकांग के 12 लोगों की रिहाई की मांग करना चाह रहे थे। हांगकांग के लोग समुद्र के रास्ते ताइवान जा रहे थे, बीच में ही उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण का कारण बताकर विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। कई स्थानों पर सड़क पर गुजरते लोगों और दुकानदारों की लोकतंत्र की मांग के लिए नारेबाजी करने की खबर है लेकिन किसी बड़े प्रदर्शन की सूचना नहीं है।

यह भी पढें   बाजुरा बस दुर्घटना – २३ लोग घायल

पुलिसकर्मियों के नजदीक से गुजरते हुए काले कपड़े पहने जे नाम की महिला ने कहा, चीन के लिए यह भले ही राष्ट्रीय दिवस हो लेकिन हांगकांग के लिए यह मृत्यु का दिन है। हांगकांग के लोगों पर भारी दबाव है लेकिन वे आजादी के लिए लड़ाई जारी रखेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed