Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में प्रतिबंधित भारतीय नोट के साथ एक गिरफ्तार

 


माला मिश्रा बिराटनगर । नेपाल में प्रतिबंधित भारतीय नोट 1 लाख 32 हजार 500 रूपये के साथ नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल ने धनुषा स्थाई निवासी 43 वर्षीय संतोष महतो को गिरफ्तार किया है । सशस्त्र प्रहरी बल रानी बीओपी के जवानों ने  जोगबनी बार्ड 10 होते दरहिया नेपाल प्रवेश कर बिराटनगर जाने के क्रम में रानी हुलास चौक पर उसे अवैध 500 का भारतीय नोट का गड्डी के साथ उक्त यूवक को गिरफ्तार किया है ।
इसका पुष्टि करते हुए सशस्त्र प्रहरी बल 3 नंबर वाहिनी का एसपी तीर्थ पौडेल का कहना है कि गिरफ्तार युवक बर्तमान में सुनसरी का इटहरी वार्ड 6 में एक भाड़ा का मकान में रहता है । एसपी पौडेल के अनुसार उक्त रुपये हवाला कारोबारी का तो नही इस ओर संदेह है जिसका जांच चल रहा है । एसपी के अनुसार जब्त रुपये व युवक को  विदेशी विनियम ऐन के तहत कारवाही बिराटनगर भंसार कार्यालय को सौंपा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com