Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भवानीपुर–इनरवा स्थानीय सडक निर्माण सम्पन्न, सांसद् यादव ने किया उद्घाटन

 

वीरगंज,२३ असोज । वीरगंज महानगरपालिका– १८ भवानीपुर–इनरवा स्थानीय सडक निर्माण सम्पन्न हुआ है । निर्माण सम्पन्न सड़क, ढलान तथा नाला का उद्घाटन पर्सा क्षेत्र नम्बर १ से निर्वाचित सांसद प्रदिप यादव ने शुक्रबार एक कार्यक्रम के बीच किया है । स्थानीय पुर्वाधार विकास कार्यक्रम अन्तर्गत संसदीय कोष से प्राप्त रकम से यह सड़क ढलान तथा नाला निर्माण हुआ है ।
उद्घान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद यादव ने कहा है कि विकास के लिए सभी पक्ष का सहयोग आवश्यक है, यहां सडक निर्माण सम्पन्न होना भी इसीका एक उदाहरण है । उनका यह भी कहना है कि इस क्षेत्र की विकास के लिए उन्होंने जनचाहना अनुरुप काम किया है, जो निरन्तर जारी रहेगी ।
कार्यक्रम में प्रदेश सांसद जन्नत अंसारी, जिला सदस्य उमाशकर तिवारी, ओमप्रकाश साह वडा ईकाई अध्यक्ष मोहन राउंत कुर्मी, घनशयाम गुप्ता जैसे स्थानीय नेता तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *