सरकार और डा. केसी बीच ८ सूत्रीय सम्झौता
काठमांडू, ११ अक्टूबर । सरकार और २७ दिनों से अनशनरत डा. गोविन्द केसी के बीच ८ सूत्रीय सम्झौता हुई है । आइतबार आधा रात में सरकार की ओर से वार्ता टोली के संयोजक गोपी मैनाली और डा. केसी के बीच सहमति होने के बाद आज आइतबार सुबह ९ः३० बजे डा. केसी अपना अनशन खत्तम करने जा रहे हैं ।
सहमति अनुसार कर्णली स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में आगामी साल से एमबीबीएस कार्यक्रम संचालन में लाया जाएगा । इसीतरह अन्यत्र भी वि.सं. २०८० फागुन १० गते से पहले पढाई शुरु की जाएगी । इसके लिए सरकार एवं अन्य संबंधित निकाय अपना काम करेंगे । विश्वविद्यालय एवं प्रतिष्ठान में पदाधिकारी नियुक्ति संबंधी मापदण्ड, कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए पीसीआर परीक्षण में व्यापकता संबंधी विषयों में भी सहमति हुई है ।
सरकार और डा. केसी के बीच सम्पन्न सम्झौता–पत्र


