Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति रुपन्देही द्धारा शुभकामना आदानप्रदान कार्यक्रम सम्पन्न

 

हिमालिनी सवांदाता रुपन्देही |  रुपन्देही जिला भैरहवा में कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति रुपन्देही द्धारा विजयादशमी, शुभ दिपावली एवम् छठपर्व के शुभकामना आदानप्रदान के प्रमुख अतिथि कान्दु वैश्य सेवा समिती लुम्बिनी प्रदेश प्रमुख आनन्द प्रसाद गुप्ता विशिष्ठ अतिथि कान्दु वैश्य सेवा समिति रुपन्देही अध्यक्ष श्रीराम गुप्ता रहे । प्रमुख अतिथि आनन्द प्रसाद गुप्ता ने कहा की विश्व में फैला कोरोना महामारी भाइरस की चपेट में आने की वजह से मृत्यु हो जाने वाले व्यक्ति की आत्मा की शान्ति की कामना करता हूँ और आज कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति रुपन्देही द्धारा शुभकामना आदानप्रदान कार्यक्रम कर वैश्य समाज के लोगो को एकत्रित कर एकता का परिचय देने का काम किया है जिसको लेकर मैं समिति के अध्यक्ष गौतम गुप्ता को हृदय से धन्यवाद देना चाहता। विशिष्ठ अतिथि श्रीराम गुप्ता ने कहा की वैश्य समाज को एकता का प्रतिक दिखाने की जरूरत है जो समाज ही नहीं पुरे प्रदेश में वैश्य समाज के नाम से जाना जा सके ।कान्दु वैश्य युवा सेवा समिति रुपन्देही के अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने कहा की समिति द्धारा बहुत जल्द स्मारिका निकालने जा रहा जिससे अपने समाज में कौन कहा है? कितनी परिवार की संख्या हैं? और कितनी योग्यता है ? सबका सब स्मारिका में माध्यम से जन जन पहुचाया जायेगा ।कार्यक्रम में कान्दु वैश्य सेवा समिति रुपन्देही के उपाध्यक्ष रुपचन्द्र कान्दु, महा सचीव बेचन गुप्ता, नेपाल वैश्य युवा संघ के अध्यक्ष तालकेश्वर कान्दु , सेन्चुरी बैंक शाखा प्रबन्धक बिशाल गुप्ता, हिमचुलि सहाकारी के प्रबन्धक श्री अनुराग पाण्डेय , पिन्टु कान्दु , राधा कान्दु, दुर्गा प्रसाद कान्दु लगायत वरिष्ठ पदाधिकारी एवम् सदस्य रहे ।कार्यक्रम राधा कान्दु के स्वागत मन्तव्य, समयोजक दुर्गा प्रसाद कान्दु के सञ्चालन एवम् समिति के अध्यक्ष गौतम गुप्ता के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।

यह भी पढें   आज तीन संसदीय समितियों की बैठक

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com